मुजफ्फरनगर: किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में एक नीलगाय टकरा गई। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टिकैत के मुताबिक उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र ंिसह मलिक व अन्य लोगों ने राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि नीलगाय गलत दिशा से आई और वाहन से टकरा गई। टिकैत ने कहा, ‘‘ हमने सीट बेल्ट लगाई थी और इससे काफी सुरक्षा मिली। सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए। अगर गाड़ी छोटी होती और कोई सीट बेल्ट नहीं लगाए होता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। गनर ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, उसे मामूली चोटें आईं।’’ उन्होंने सभी से तेज गति से गाड़ी न चलाने का आग्रह किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version