मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके चचेरे भाई समेत तीन नाबालिग रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। लड़की को गंभीर अवस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अमर बहादुर ंिसह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक किशोर अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया जहां पर दो लड़के का पहले से इंतजार कर रहे थे। उन तीनों ने बच्ची से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि लड़की की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजन उसकी हालत देखकर उसे मंडलीय अस्पताल ले गये। ंिसह ने बताया कि तीनों बाल अपचारियों को पकड़ कर करके उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version