राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विवाद के दौरान पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश किए जाने की बात भी पुलिस को बताई है. बिलासपुर की युवती की शिकायत के आधार पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने बिल्डर नरेन्द्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि काम के सिलसिले में वर्ष 2023 में बिल्डर नरेन्द्र खत्री से पहचान हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने. इसके बाद घुमाने के बहाने आरोपी युवती को लोरमी और फिर गोवा समेत कई जगहों पर ले गया. पीड़िता के मुताबिक, गोवा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म के बाद कान्हा किसली समेत अन्य स्थानों पर भी ले जाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया. पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो बिल्डर ने शादी से इंकार करने के साथ उसके साथ मारपीट भी की. विवाद के दौरान युवती ने आत्महत्या की भी कोशिश किए जाने की बात पुलिस को बताई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version