राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम से शनिवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बांगो थाने में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह के बेटे अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो बीते 18 नवंबर से लापता था. नाव से जा रहे मछुआरों ने शनिवार सुबह डेम के पानी में शव को तैरते देखा और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दर्री पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला.दर्री सीएसईबी कॉलोनी के कैलाश विहार में अपने पिता के साथ रहने वाला अर्जुन 18 नवंबर को अपनी बाइक और मोबाइल फोन लेकर कमला नेहरू महाविद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कॉलेज के बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने और सोशल मीडिया पर गुमशुदगी के पोस्टर साझा करने के बाद दर्री थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरक्षक धनंजय सिंह ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अर्जुन के रूप में की. पुलिस के अनुसार, पानी में रहने के कारण शव फूल गया था और देखने से दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. हैरानी की बात यह है कि अर्जुन जिस बाइक और मोबाइल फोन के साथ घर से निकला था, उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि वह डेम तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किसी हादसे का नतीजा है, आत्महत्या है या फिर हत्या.इस पूरे मामले पर कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि डेम से युवक का शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतक के लापता मोबाइल और बाइक की तलाश की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. रविवार, 22 नवम्बर 2026 रवि, 22 नव. 2026 | 03:45 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- बालाघाट के हीरी मेले में चाऊमीन से फूड पॉइजनिंग: 118 बच्चे और 12 वयस्क अस्पताल में भर्ती – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- SEBI FPI Disclosure Rules: शेयर बाजार की पारदर्शिता से समझौता कर रही सरकार, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Kota-Udaipur Highway Accident: खाटू श्यामजी दर्शन कर लौट रहे धुले के परिवार की क्रूजर ट्रक से टकराई, 9 की मौत – राष्ट्रवाणी
- कांकेर: एसीबी कार्रवाई: नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत बरामद, जीएसटी सहायक आयुक्त व सीए गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- CG Patwari Strike Ended: 41 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का फैसला – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी

