राष्ट्रवाणी: न्यूज, भटगांव: एसईसीएल जीएम कार्यालय के पास सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने रविवार को कोयला लोड हाइवा और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश है। दोनों किशोरी बाइक से पूजार्चना करने मंदिर जा रही थी। जानकारी के अनुसार रितिका पिता रामसाय, 13 वर्ष, निवासी तिलसुआपारा भटगांव तथा वर्षा राजवाड़े पिता संतोष राजवाड़े, 13 वर्ष, निवासी दुग्गा मोटरसाइकिल में डीएवी स्कूल की ओर से आ रही थीं। इसी दौरान जगन्नाथपुर की ओर से सीएचपी की तरफ जा रहे कोयला लोड हाइवा से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक हाइवा के भीतर घुस गई। हादसे में रितिका की मौत हो गई, जबकि वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।बताया गया कि दोनों बालिकाएं मंदिर जाने के लिए निकली थीं। घटनास्थल से अगरबत्ती सहित पूजा सामग्री भी मिली है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। तेज रफ्तार और भारी वाहनों के दबाव के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कोयला लोड वाहनों की गति पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था बेहतर करने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
- जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- Rashmika Mandana के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! पर्दे पर ‘संगीत की रानी’ का रोल निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस – राष्ट्रवाणी
- Kamal Haasan और रति अग्निहोत्री में हुई थी अनबन, सेट पर रहते थे खफा-खफा; फिर भी शूट की पूरी फिल्म – राष्ट्रवाणी
