राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मजदूरों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर पकक चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। दीपक बैज ने कहा कि दो मजदूरों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जब-जब केंद्र सरकार कमजोर दिखाई देती है या आंतरिक रूप से घिर जाती है, तो इस तरह की घटना घटती है। कहीं ये षडयंत्र तो नहीं कि धर्म पूछकर गोली मारी गई। क्या केंद्र के खिलाफ बने माहौल को डायवर्ट करने के लिए यह हादसा कराया गया है? वहीं उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इतने सुरक्षाबलों के बीच कैसे घुसकर गोली मार रहे हैं। ये सरकार की नाकामी है, षड्यंत्र हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मजदूर को गोली मारा जाना ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए सवाल खड़े करता है। पुरानी मनरेगा योजना बंद करने के बाद सरकार के पास कोई ऐसी योजना नहीं है, जिससे आम ग्रामीणों को लाभ मिल सके। पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया। इसी के साथ ही दीपक बैज ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले हमले में जो कार्रवाई हुई उसी तरह दूसरी बार के अटैक के बाद भी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रेड डील की वजह से ऑपरेशन सिंदूर को बीच में ही रोक दिया। मोदी सरकार पूरी तरह बेबस और फेल हो चुकी है। जेन जी के विरोध के बाद सरकार की स्थिति ठीक नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version