राष्ट्रवाणी: Karbonn जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी Rebel सीरीज के स्मार्टफोन Karbonn Rebel प्रो और Karbonn Rebel लॉन्च करेगा। Karbonn Rebel प्रो और Rebel स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च Karbonn Rebel प्रो और Rebel सीरीज जल्द लॉन्च होगी। दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर चलेंगे, ब्लोटवेयर-फ्री अनुभव।
दमदार बैटरी, HD+ डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Karbonn Rebel सीरीज इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होगी।
इस सीरीज के दो स्मार्टफोन – Karbonn Rebel प्रो और Karbonn Rebel लॉन्च होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें इनकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स, फीचर, डिजाइन और उपलब्धता को लेकर डिटेल शेयर की है। Karbonn Rebel सीरीज के स्मार्टफोन Android 16 पर रन करेंगे।
इसके साथ ही कंपनी ने साफ किया है कि प्रो मॉडल को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग Karbonn Rebel प्रो और Karbonn Rebel इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होंगे। Karbonn Rebel सीरीज बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होंगे।
अपकमिंग Karbonn Rebel प्रो स्मार्टफोन को ब्लू, बर्गन्डी, गोल्ड और ग्रे कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेंडर्ड Karbonn Rebel ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर में बिक्री के लिए आएगा। Karbonn Rebel प्रो में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक और रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगी।
इसके साथ ही स्टेंडर्ड मॉडल में 6.75-इंच की HD+ टचस्क्रीन मिलेगी, जिसकी ब्राइटनेस 650 निट्स की है। डिजाइन की बात करें तो Karbonn Rebel प्रो को फ्लैट रियर पैनल के साथ आएगा। इस फोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।
इसके साथ ही फोन में फ्लैट मिड फ्रैम मिलेगा। इसके दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मिलेंगे। बॉटम की बात करें तो यहां USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
स्टेंडर्ड Karbonn Rebel की बात करें तो इसमें भी फ्लैट रियर पैनल मिलेगा। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही LED फ्लैश भी मिलेगा।
इस फोन में भी पावर और वॉल्यूम बटन प्रो मॉडल की तरह दाईं ओर प्लेस किए गए हैं। Karbonn Rebel प्रो स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी और 20W वायर्ड चार्जिंग मिलेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इसमें 20W चार्जिंग अडेप्टर और USB Type-C केबल मिलेगा।
स्टेंडर्ड Karbonn Rebel में 7,000mAh की बैटरी और 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगा। कार्बन के दोनों अपकमिंग फोन Android 16 पर रन करेगा। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि ये फोन बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करेंगे।
इनमें एक भी ब्लोटवेयर इंस्टॉल नहीं होगा। इन दोनों फोन को दो साल तक सिक्योरिटी और एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा।

