नयी दिल्ली. अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी नयी पुस्तक “इट्स ईजी टू बी हेल्दी: मलाइकाज गाइड टू लिविंग ए गुड लाइफ” के साथ एक लेखिका के रूप में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. यह पुस्तक नौ दिसंबर को आएगी. ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगी.

मलाइका अरोड़ा (52) को लोकप्रिय फिल्मी गाने “छैंया छैंया”, “काल धमाल” और “मुन्नी बदनाम हुई” के लिए जाना जाता है. उन्होंने एक बयान में कहा, ”मैं लगभग तीन दशकों से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही हूं और सफलता की राह पर कई उतार-च­ढ़ाव आए हैं. लेकिन मुझे अभी भी ऐसा लगता है जैसे मैं अभी शुरुआत कर रही हूं. ऐसा इसलिए क्योंकि फिटनेस हमेशा से मेरे जीवन का आधार रही है.” उन्होंने कहा, ”वर्षों के प्रयास और गलतियों के बाद, मुझे जीने का एक ऐसा तरीका मिल गया है जो मेरे लिए कारगर है… और इसीलिए मैंने अपनी सीख साझा करने के लिए यह किताब लिखने का फैसला किया. …कोई दिखावा नहीं, बस वो सब कुछ जिसने मेरी सेहत के सफर को आकार दिया है.” पुस्तक में सब कुछ शामिल है: उनकी रोजमर्रा की आदतें जैसे प्रतिज्ञान (ऐफ.र्मेशंस), धूप सेंकना, उपवास, गतिशील रहना, साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट चर्चा शामिल हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version