राष्ट्रवाणी: मौसम बदलने के साथ होंठ फटना एक आम समस्या है, जिससे दर्द और खून भी आ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार हैं। रसोई में रखा है फटे होंठों का देसी इलाज (Picture Courtesy: Freepik) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
मौसम बदलने के साथ ही, होंठ फटना एक आम समस्या बन जाती है। हवा में नमी कम होने की वजह से होंठो की नाजुक त्वचा तुरंत ही ड्राई हो जाती है और फटने लगती है। ऐसे में मौसम में अगर होंठों की सही देखभाल न की जाए, तो वे रूखे हो जाते हैं।
कई बार समस्या इतनी बढ़ जाती है कि होंठों में दर्द और खून आना भी शुरू हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में लिप बाम के साथ आप कुछ घरेलू उपायों को भी आजमाकर देखें। ये नेचुरल उपाय आपके होंठों को सुरक्षित रखेंदे और बदलते मौसम में फटने से बचाएंगे।
आइए जानें इन घरेलू उपचारों के बारे में। इन आसान DIY उपायों को अपनाकर आप बिना किसी खर्च के अपने होंठों को सॉफ्ट, हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।

