राष्ट्रवाणी: रायपुर, 1 अगस्त 2026 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उनका प्रसिद्ध उद्घोष, स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा, देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना और राष्ट्रभक्ति का संचार करने वाला प्रेरणास्रोत बना।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का त्याग, संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और जनजागरण के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक के आदर्शों और विचारों का अनुसरण कर हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भागीदारी निभा सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version