Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»लोकतांत्रिक ढांचे में कैग की सर्वाेच्च भूमिका -रमेन डेका
Chhattisgarh

लोकतांत्रिक ढांचे में कैग की सर्वाेच्च भूमिका -रमेन डेका

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
लोकतांत्रिक ढांचे में कैग की सर्वाेच्च भूमिका -रमेन डेका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. महालेखाकार कार्यालय के आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखा परीक्षा केवल सरकारी व्यय और राजस्व की जांच तक सीमित नहीं है, यह प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, और जनसेवा में उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है. हमारे लोकतांत्रिक ढांचे मेें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की सर्वाेच्च भूमिका है.

लेखा परीक्षा को संवैधानिक प्राधिकरण का दर्जा
राज्यपाल रमेन डेका आज प्रधान महालेखाकार कार्यालय में ऑडिट पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए. लेखा परीक्षा दिवस के अवसर पर 20 नवम्बर से 8 दिसंबर 2025 तक यह सप्ताह आयोजित किया गया. राज्यपाल डेका ने कहा कि भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग का इतिहास गौरवशाली रहा है. इसकी नीव ब्रिटिश शासन के दौरान 1858 में प्रारंभ हुई लेखा परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी हुई है. स्वतंत्रता के बाद हमारे संविधान निर्माताओं ने इस संस्था की महत्ता को समझते हुए इसे संवैधानिक प्राधिकरण का दर्जा प्रदान किया.

ऑडिट पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डेका ने कहा कि तेजी से बढ़ते डिजिटल प्रशासन के दौर में कैग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है. यह संस्था केवल कमियों को उजागर नहीं करती, बल्कि प्रशासनिक सुधार, नवाचार एवं पारदर्शिता को प्रोत्साहित करती है. यह न केवल सरकारी कार्यों में वित्तीय अनुशासन लाने का कार्य करता है, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाता है. इस विभाग के अधिकारियों की निष्पक्षता और कर्मठता ने इसे एक सशक्त संस्थान के रूप में स्थापित किया है.

अधिकारियों की मेहनत और ईमानदारी से जनता का भरोसा मजबूत होगा
राज्यपाल ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था की परंपराओं को बनाए रखते हुए निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें. उनकी मेहनत और ईमानदारी से ही जनता का भरोसा और मजबूत होगा. जीवन में एक कार्य ऐसा करें जिसमें लेने का नहीं बल्कि देने का हो, जिससे हमारा देश 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करेगा.
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रधान महालेखाकार यशवंत कुमार ने दिया. कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन महालेखाकार (लेखा परीक्षा) मोहम्मद फैजान ने किया. इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया. कार्यक्रम में महालेखाकार कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत अपने लिए लाभकारी स्रोतों से तेल खरीदने को आजाद: रूस
Next Article विमानन क्षेत्र में एकाधिकार देश के लिए खतरनाक, इंडिगो का दो कंपनियों में हो विभाजन: चव्हाण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Chhattisgarh

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.