राष्ट्रवाणी: फिल्ममेकर लव रंजन (Luv Ranjan) ने अपनी आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ (Pehla Pyaar Dusri Baar) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। लव रंजन की नई फिल्म का ऐलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

प्यार का पंचनामा, दे दे प्यार दे और तू झूठी मैं मक्कार जैसी रोम-कॉम फिल्में बना चुके लव रंजन (Luv Ranjan) अब एक और रोम-कॉम के साथ कमबैक करने जा रहे हैं। लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ (Pehla Pyaar Dusri Baar) की अनाउंसमेंट भी हो गई है और रिवील कर दिया गया है कि फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं।

लव रंजन ने गुरुवार को ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का ऐलान किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने नए कलाकारों को इंट्रोड्यूस किया है। फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, सरगुन कौर, तुषार छिब्बर और कुणाल वैद मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “पुराने क्रश, पापी दोस्त और पहला प्यार… रेड फ्लैग्स ही रेड फ्लैग्स।” A post shared by Luv Films (@luv_films) फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी करने वाले हैं। वहीं, कहानी लव रंजन, जेहान हांडा और अनुज सैनी ने मिलकर लिखी है।

यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभी के लिए लव रंजन की फिल्म का किसी बड़ी फिल्म से कोई टक्कर नहीं है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले रणबाली, प्रहार और नव्या नवेली जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

‘पहला प्यार दूसरी बार’ के अलावा लव रंजन इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रह चुके सौरव गांगुली की बायोपिक भी बना रहे हैं जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version