राष्ट्रवाणी: शाम की चाय के साथ अगर आपको कुछ गरमागरम, कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो पालक पत्ता पकोड़ा एक बेहतरीन विकल्प है. पालक से तैयार होने वाला यह स्नैक स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. बेसन, मसाले और ताजे पालक के पत्तों से आप कम समय में स्वादिष्ट पकोड़े तैयार कर सकते हैं. पालक पत्ता पकोड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है. बारिश या ठंड के मौसम में गरमागरम पकोड़ों का स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे आप चाय, कॉफी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं. अगर आप भी घरवालों के लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें. सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह पानी से धो लें ताकि उन पर लगी मिट्टी या गंदगी निकल जाए. इसके बाद उन्हें साफ कपड़े से सुखा लें. पत्तों पर ज्यादा पानी रह गया तो बेसन का घोल ठीक तरह से चिपक नहीं पाएगा और तेल में डालते समय छींटे भी पड़ सकते हैं. वहीं बड़े पत्तों को आप जरूरत के अनुसार दो हिस्सों में काट सकते हैं. एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा डालें. इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो, क्योंकि पतला बैटर पालक के पत्तों पर अच्छी तरह नहीं टिकेगा. अब घोल को कुछ मिनट के लिए रख दें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल का तापमान मध्यम रखना बेहतर होता है. अब एक-एक पालक के पत्ते को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेटें और सावधानी से गर्म तेल में डालें. पालक के पत्तों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें ताकि पकोड़े हर तरफ से समान रूप से पकें. तैयार पकोड़ों को कड़ाही से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, जिससे अधिक तेल होने पर वो निकल जाए. अब गरमागरम पालक पत्ता पकोड़े को हरी धनिया-पुदीना चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कने से इसका स्वाद भी बढ़ा सकते हैं. पकोड़ों को कुरकुरा बनाने के लिए पालक को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. बैटर में चावल का आटा मिलाने से पकोड़ों में अच्छा क्रंच आता है. तेल बहुत ज्यादा गर्म होने पर पत्ते बाहर से जल्दी ब्राउन हो सकते हैं, जबकि अंदर का बैटर ठीक से नहीं पकता. इसलिए हमेशा मध्यम आंच पर पकोड़े तलें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version