बेकेनहैम: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने परिवार में आपात स्थिति के कारण शुक्रवार को स्वदेश लौट गये। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि गंभीर को अपनी मां से मिलने के लिए वापस जाना पड़ा, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण नयी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए अभी ब्रिटेन में है।

सूत्र ने कहा, ‘‘हां। वह पारिवारिक आपातस्थिति के कारण भारत वापस लौट गए हैं।’’ गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे भारत और भारत ए के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक जैसे अन्य कोंिचग स्टाफ से सहायता मिलेगी। अगर गंभीर के घर पर सब कुछ ठीक रहा तो उनके एक सप्ताह के भीतर इंग्लैंड लौटने की उम्मीद है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version