इम्फाल: मणिपुर के भाजपा विधायक करम श्याम ने बुधवार को दावा किया कि जातीय ंिहसा से प्रभावित राज्य के मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन ंिसह के नौ फरवरी को इस्तीफा देने के बाद ‘‘कोई संवैधानिक संकट’’ नहीं है। श्याम ने कहा कि विधायकों की मदद से केंद्र सरकार मौजूदा मुद्दों का समाधान करेगी।

भाजपा विधायक ने कहा कि मौजूदा मुद्दों को केंद्र सरकार विधायकों की मदद से सुलझाएगी। उन्होंने कहा, “मुझे राष्ट्रपति शासन के बारे में जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि विधायकों की सहायता से यह समस्या (वर्तमान नेतृत्व संकट) केंद्र सरकार हल कर लेगी। मुझे नहीं लगता कि मणिपुर में कोई संवैधानिक संकट है।”

भाजपा विधायक इम्फाल के एक होटल में पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा से मिलने पहुंचे थे।
जातीय ंिहसा प्रभावित राज्य में नौ फरवरी को मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद पैदा हुए नेतृत्व संकट के बीच पात्रा के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की थी।

विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह महीने के अधिकतम अंतराल की समाप्ति पर पूछे गए सवाल पर श्याम ने कहा, “देखते हैं क्या होता है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या आज दिन में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है, तो हंसते हुये श्याम ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर अब तक कोई सरकार बनाने का दावा नहीं करता है तो भाजपा शासित मणिपुर संवैधानिक संकट की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version