मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर साबित कर दिया कि बुल्स का दम अभी बरकरार है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बीएसई सेंसेक्स 416.67 अंक की छलांग लगाकर 86,026.18 पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 27 सितंबर 2024 को सेंसेक्स ने 85,978.25 का रिकॉर्ड बनाया था।

1979 में शुरुआत के बाद हर दशक में चार गुना बढ़ा सेंसेक्स

एनएसई निफ्टी भी पीछे नहीं रहा। यह 101.65 अंक की बढ़त के साथ 26,306.95 पर पहुंच गया, जो इसका नया ऑल-टाइम हाई है। इससे पहले निफ्टी ने 26,277 का स्तर छुआ था। लंबी अवधि में भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 1979 में सेंसेक्स की शुरुआत के बाद से हर दशक में यह चार गुना बढ़ा है।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,778.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 6,247.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। निफ्टी 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ।

बीते 12 वर्षों में निफ्टी भी 400 फीसदी से ज्यादा उछला
एक दशक पहले जो निफ्टी 6000 का स्तर भी हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था, बुधवार को निफ्टी 26000 का स्तर पार कर गया। इसमें 12 वर्षों के दौरान करीब 400 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। निफ्टी के 50 शेयरों का मार्केट कैप 472 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बीते कुछ महीनों में मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण बाजार में आए उठा-पटक के बावजूद भारतीय बाजार में अब एक बार फिर हरियाली लौटी है। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2030 तक निफ्टी ऊंचाईयों को हासिल करते हुए 50,000 का आंकड़ा छू सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version