राष्ट्रवाणी: महान गायिका लता मंगेशकर ने 66 साल पहले अभिनेत्री मीना कुमारी का एक ऐसा गाना गाया था, जिसकी रेडियो पर बार-बार फरमाइश हुआ करती थी। मीना कुमारी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/एआई) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्में और गीतों का जिक्र सिनेमा जगत में खूब किया जाता है।

इस आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मीना का एक गाना ऐसा था कि जिसकी रेडियो पर फरमाइश हुआ करती थी। महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में श्रोता उस गीत को रेडियो पर बार-बार सुनना पसंद करते थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि 66 साल पुराना वह सॉन्ग कौन सा था।

लता मंगेशकर ने बतौर गायक मीना कुमारी के लिए कई यादगार नगमें गाए थे। उनमें से एक पॉपुलर गीत साल 1960 में रिलीज होने वाली फिल्म दिल अपना प्रीत पराई से नाता रखता है, जिसमें मीना कुमारी और राजकुमार ने अहम भूमिकाओं को निभाया था। फिल्म में एक गाना था, जिसका नाम था- अजीब दास्तां है ये… (Ajib Dastan Hai Yeh)।

एक रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर मीना कुमारी पर फिल्माए गए इस इस गाने को खूब सुना जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो लता मंगेशकर द्वारा गाया गया अजीब दास्ता हैं ये… सॉन्ग उस दौर में आकाशवाणी और विभिन्न रेडियो संगीत कार्यक्रमों के दौरान अनगिनत बार सुना जाता था। माना जाता है कि मीना कुमारी के इस गाने के लिए लोग रेडियो पर बार-बार फरमाइश किया करते थे, जिसकी वजह से लता दीदी की मधुर आवाज में इस गीत की गूंज सुनने को मिलती थी।

इस तरह से रिलीज के 66 साल बाद भी दिल अपना प्रीत पराई फिल्म का ये सॉन्ग खूब पसंद किया जाता है। बात की जाए अजीब दास्ता हैं ये… की मेकिंग के बारे में तो स्वर कोकिला की गायिकी के अलावा संगीतकार शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने इसकी प्यारी धुनों को तैयार किया था, जबकि गीतकार शैलेंद्र की कलम से इसके खूबसूरत लिरिक्स निकले थे।

अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान लता मंगेशकर ने सभी भाषाओं के 30 हजार से अधिक गीतों को गाया था। लेकिन मीना कुमारी का अजीब दास्ता हैं ये… गाना लता दीदी का सबसे यादगार और बेस्ट सॉन्ग माना जाता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version