इंदौर: मेघालय में ‘हनीमून’ मनाने गए इंदौर के दंपति का लापता होने के 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से ंिचतित परिजनों ने सोमवार को उनके अपहरण का संदेह जताया। परिजनों ने दंपति को ढूंढ़ने के लिए चलाए गए खोज अभियान में सेना की मदद लेने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ी जिले के सोहरा (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की तलाश के लिए अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि ‘हनीमून’ मनाने के लिए मेघालय गए दंपति 23 मई से रहस्यमय हालात में लापता हैं।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘पिछले 11 दिन में मेरे भाई और उसकी पत्नी का कोई भी सुराग नहीं मिल सका है। अगर उनके साथ कोई हादसा हुआ होता, तो इस बारे में कोई तो सुराग मिलता। इसलिए हमें लगता है कि उनका अपहरण कर लिया गया है।’’ सचिन ने कहा कि उन्हें मेघालय में उनके भाई-भाभी की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय होटलों के कर्मचारियों, गाइडों और किराये पर दोपहिया वाहन देने वाले लोगों पर संदेह है और पुलिस को इनसे सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लापता दंपति के खोज अभियान में सेना की मदद ली जानी चाहिए। इस बीच, इंदौर के पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा,”मेघालय में लापता दंपति को ढूंढ़ने के लिए खोज अभियान जारी है। हम वहां के अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।”

मेघालय में अपनी पत्नी सोनम के साथ लापता राजा रघुवंशी का परिवार इंदौर में ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। इस जोड़े की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को ‘हनीमून’ के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version