जयपुर. राजस्थान में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच होटल समूह के अध्यक्ष अरविंद सिंह मेवाड़ का उदयपुर में लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया. परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 81 वर्ष के थे. मेवाड़, राजा महाराणा प्रताप के वंशज थे और लंबे समय से बीमार थे. उदयपुर स्थित ‘सिटी पैलेस’ में मेवाड़ का इलाज किया जा रहा था. अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार में पत्नी विजयराज कुमारी, बेटा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और बेटियां भार्गवी कुमारी मेवाड़ और पद्मजा कुमारी परमार हैं.

मेवाड़ का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा. उदयपुर ‘सिटी पैलेस’ रविवार और सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा. अरविंद सिंह मेवाड़, भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के छोटे बेटे थे. अरविंद के बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले वर्ष नवंबर में निधन हो गया था.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे, भाजपा हरियाणा प्रभारी और भाजपा की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया, अरविंद सिंह मेवाड़ के भतीजे विश्वराज सिंह मेवाड़ और कई अन्य राजनेताओं तथा राजपूत नेताओं ने मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर लिखा, ह्लमेंवाड़ के पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन अत्यंत दु?खद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह असीम दुख सहने का संबल प्रदान करें.ह्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मेवाड़ की वैभवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका (अरविंद सिंह मेवाड़) प्रभावशाली व्यक्तित्व और अनुकरणीय चरित्र भावी पीढि.यों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह अकथनीय दु?ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.” वसुंधरा राजे ने कहा, ”महाराज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन का समाचार अत्यंत दु?खद है. उन्होंने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पर्यटन के क्षेत्र में उन्होंने जो प्रयास किए वह सदैव याद रहेंगे.”

उन्होंने कहा, ”शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें.” अरविंद सिंह मेवाड़ की शिक्षा अजमेर के ‘मेयो कॉलेज’ में हुई और उन्होंने उदयपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. मेवाड़ ने ब्रिटेन से ‘होटल मैनेजमेंट’ की पढ़ाई की थी और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय होटलों में प्रशिक्षण प्राप्त किया.

वह ‘एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स’ का निर्माण करने से पहले कई वर्षों तक शिकागो में रहे और काम किया. मेवाड़ क्रिकेट, पोलो और संगीत प्रेमी थे. मेवाड़ ने 1945-46 में राजस्थान के कप्तान के रूप में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और उनका एक क्रिकेटर के रूप में लगभग दो दशक तक शानदार करियर रहा.

वह 1970 के दशक में पोलो खिलाड़ी थे लेकिन चिकित्सा कारणों से उन्होंने खेल छोड़ दिया. इंग्लैंड में पेशेवर पोलो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रर्दिशत करने के लिए मेवाड़ ने कै्ब्रिरज में ‘उदयपुर कप’ और ‘न्यूमार्केट पोलो क्लब’ की स्थापना की. उदयपुर में ‘मेवाड़ पोलो’ का गठन एक पोलो टीम के रूप में किया गया था, जिसमें पेशेवर खिलाड़ी शामिल थे. ‘मेवाड़ पोलो’ टीम ने 1991 में 61वें ‘कैवेलरी’ खिलाड़ियों को हराकर प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कप जीता.

अरविंद सिंह मेवाड़ एक उत्साही पायलट भी थे और उन्होंने माइक्रोलाइट विमान से पूरे भारत में एकल उड़ान भरी थी. मेवाड़, उदयपुर के ‘महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन’ के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी थे. उन्होंने अन्य ट्रस्टों का भी नेतृत्व किया. भगवंत सिंह मेवाड़ की मृत्यु के बाद से घराने के नेतृत्व और संपत्ति को लेकर अरविंद सिंह मेवाड़ के वंशजों के बीच संघर्ष व मतभेद रहे थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version