भुवनेश्वर. भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न चरण के मैच में बुधवार को स्पेन ने एक गोल से हरा दिया .
स्पेन के लिये सेगु मार्ता ने 49वें मिनट में गोल किया. स्पेन को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारत को दो ही मिल सके. स्पेन के हाथों भारत की यह लगातार दूसरी हार थी . स्पेन ने मंगलवार को पहले मैच में 4 . 3 से जीत दर्ज की थी.

स्पेन की टीम लगातार चार मैच जीत चुकी है . पहले दोनों क्वार्टर में दोनों टीमों ने प्रयास किये लेकिन कामयाबी नहीं मिली. छठे मिनट में स्पेन को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन लूसिया जिमेनेज और बेर्ता सेराहिमा के शॉट भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने बचा लिये. भारतीय उपकप्तान नवनीत कौर ने 15वें मिनट में सुशीला चानू को गोल के सामने पास दिया लेकिन वह इसे पकड़ नहीं पाई. स्पेन को 18वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका.

भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता दिखाई लेकिन कामयाबी नहीं मिली . तीसरे क्वार्टर में स्पेन की पैट्रिशिया अल्वारेज ने दाहिने फ्लैंक से हमला बोला और गेंद एमुंडसन को सौंपी . उसने लगभग गोल कर ही दिया था लेकिन सविता ने बड़ी चुस्ती से उसे बचाया .
स्पेन ने चौथे क्वार्टर में कप्तान सेगु के गोल के दम पर बढ़त बनाई जिनका शॉट सविता के पैरों के बीच से निकल गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version