राष्ट्रवाणी: हकिमुददीन नासिर, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, छुट्टी मांगने पर दुर्व्यवहार करने, अतिरिक्त काम कराने और काम से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को हटाने की मांग की है। वहीं नगरपालिका सीएमओ ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है। महासमुंद नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाने की मांग की। स्वच्छता दीदियों का आरोप है कि वर्तमान में मिशन क्लीन सिटी के प्रभारी नवशाद बक्श द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। व्यक्तिगत या स्वास्थ्यगत कारणों से छुट्टी मांगने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए अपमानित किया जाता है। काम के दौरान किसी तरह की समस्या बताने पर उसका समाधान करने के बजाय मनमाने तरीके से व्यवहार किया जाता है और काम से निकालने की धमकी दी जाती है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के मूल कार्य के अलावा उनसे अतिरिक्त काम भी कराया जाता है। निर्धारित आठ घंटे की जगह 10 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है और अतिरिक्त काम नहीं करने पर एक दिन का वेतन काटने की बात कही जाती है। स्वच्छता दीदियों का कहना है कि जब तक मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाया नहीं जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी। इस पूरे मामले में नगरपालिका के सीएमओ का कहना है कि स्वच्छता दीदियों की मांगों को लेकर पहले ही बातचीत हो चुकी है और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है। मणिकंचन केन्द्र में कैमरा लगाये जाने पर सी एम ओ ने सफाई देते बताया कि स्वच्छता दीदियों की सुरक्षा के लिए ही लगाए गये है । कैमरा संबंधित आरोप गलत है। फिलहाल स्वच्छता दीदियों ने प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप दिया है और मांग पूरी नहीं होने तक काम नहीं करने की बात कही है। अब देखना होगा कि नगरपालिका प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।
Trending
- प्रदेश में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण – राष्ट्रवाणी
- 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का लपग सिलेंडर, ऐप से होगी बुकिंग – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम होने के बावजूद नहीं दी नियुक्ति… 2015 का आदेश रद, हाई कोर्ट ने कहा- नए सिरे से लें फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
