जगदलपुर। MMC जोन से ऑडियो मैसेज जारी करने वाले नक्सली प्रवक्ता अनंत भी अब मुख्य धारा से जुड़ने जा रहा है. नक्सली अनंत ने 11 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है.

सरेंडर से पहले अनंत ने जारी किया था लेटर

MMC(महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन के नक्सली प्रवक्ता अनंत ने सरेंडर से पहले एक लेटर जारी किया था. अनंत ने अपने लेटर में 1 जनवरी 2026 को हथियार बन्द संघर्ष विराम को अंजाम देने की बात कही थी. उस समय नक्सली प्रवक्ता ने कहा था कि एक-एक करके समर्पण ना करें. सब एक साथ जाएंगे.

नक्सल प्रवक्ता ने ये भी कहा था कि हथियार छोड़ने का मतलब जनता के साथ धोखा या गद्दारी नहीं है, बल्कि यह समय संघर्ष के लिए उचित नहीं है, क्योंकि हथियार एक साध्य है साधन नहीं.

नक्सली प्रवक्ता अनंत ने तीन राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था. इसमें उसने कहा था कि जो सरकार उन्हें ज्यादा तवज्जों देगी, उसी सरकार के साथ जाएंगे.




Share.
Leave A Reply

Exit mobile version