चंडीगढ़: मोहाली में शनिवार को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ के बाद जबरन वसूली गिरोह में शामिल एक संदिग्ध गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बरार और गोल्डी ढिल्लों से जुड़े मल्कियत उर्फ ??मैक्सी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, एसएएस नगर पुलिस ने एजीटीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत विदेश में रहने वाले आतंकवादी गोल्डी बरार और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के गुर्गे गैंगस्टर मल्कियत उर्फ ??मैक्सी को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग, एसएएस नगर पर घागर पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।”

यादव ने कहा, “मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है। अमृतसर के राजासांसी के रोदाला गांव का निवासी मैक्सी जबरन वसूली के कई मामलों में आरोपी है।

डीजीपी ने कहा, “वह गोल्डी बरार और गोल्डी ढिल्लों के नेतृत्व वाले जबरन वसूली गिरोह में शामिल था। हाल ही में, उन्होंने मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर 50 लाख रुपये मांगे थे।” कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर संितदरजीत ंिसह उर्फ ??गोल्डी बरार को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version