राष्ट्रवाणी: भारतीय सिनेमा की महान सिंगर एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी पर बायोपिक बन रही है, जिसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि, …और पढ़ें रश्मिका मंदाना निभाएंगी महान गायिका का किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी बायोपिक का कमल हासन ने किया शुभारंभ गौतम तिन्ननुरी ने सिंगर की बायोपिक शुरु करने से पहले किया रिसर्च जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई।

बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम का शोर है—एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी! भारत की महानतम संगीत हस्तियों में शुमार, जिनकी खनकती और पवित्र आवाज ने दशकों तक दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया, अब उनकी संगीतमय जीवन यात्रा बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है।

चेन्नई की ऐतिहासिक ‘म्यूजिक अकादमी’ में एम.एस. अम्मा की 110वीं जयंती के पावन अवसर पर इस महत्वाकांक्षी पैन-इंडिया बायोपिक का भव्य और आधिकारिक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ‘उलगनायगन’ कमल हासन ने आधिकारिक रूप से फिल्म को लॉन्च किया।

फिल्म की घोषणा होते ही इसके स्टार कास्ट और मेकर्स के कांबीनेशन ने सिने-प्रेमियों और संगीत प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर अम्मा के कालजयी शास्त्रीय संगीत को दोबारा बनाने के बजाय, उनकी जीवन यात्रा को अपने आधुनिक और भावनात्मक संगीत के साथ पर्दे पर एक नया आयाम देंगे, जिसमें मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

‘जर्सी’ फेम गौतम तिन्ननुरी इसका निर्देशन करेंगे। दक्षिण भारत की 4 प्रमुख भाषाओं सहित पैन-इंडिया में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लॉन्च के दौरान एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी जैसी आइकॉनिक हस्ती की भूमिका निभाने को लेकर रश्मिका मंदाना बेहद भावुक और उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर खड़े होना उनके लिए किसी दिव्य अनुभव जैसा है।

वह इस किरदार को पूरी निष्ठा, समर्पण और श्रद्धा के साथ निभाएंगी। फिल्म के मेकर्स अल्लू अरविंद, राकलाइन वेंकटेश और बन्नी वास ने खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 7 से 8 वर्षों तक एम.एस. अम्मा के जीवन, उनके संघर्षों और उपलब्धियों पर गहन शोध किया गया है। इस दौरान निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने पिछले पूरे एक साल में अम्मा के जीवन से जुड़े लोगों से मुलाकात की और उनकी पारिवारिक यात्रा को करीब से समझा।

फिल्म सिर्फ एक महान गायिका की कहानी नहीं होगी, बल्कि उस बेटी, कलाकार और महिला की कहानी होगी जिसने बड़े सपने देखे, कई त्याग किए और अनुशासन से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। लॉन्च इवेंट के दौरान शास्त्रीय संगीत जगत और सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां, जिनमें सुहासिनी, शिवकुमार, समुथिरकानी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी अम्मा के पोते चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version