चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को मुस्लिमों को आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व वाली द्रमुक हमेशा एक ऐसी पार्टी रहेगी, जो उनके अधिकारों की रक्षा करेगी और उनके अधिकार सुनिश्चित करेगी.

स्टालिन ने वक्फ कानून में संशोधन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र की आलोचना की और कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) और अन्य की कानूनी लड़ाई के कारण ही विवादास्पद वक्फ संशोधन अधिनियम के प्रावधानों पर उच्चतम न्यायालय से स्थगन मिल सका है.

मुख्यमंत्री ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और तीन तलाक जैसे मुद्दों को लेकर अन्नाद्रमुक पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे मामलों में अन्नाद्रमुक के ”विश्वासघात” के कारण ही अनवर राजा जैसे मुख्य विपक्षी दल के नेता उस पार्टी को छोड़कर द्रमुक में शामिल हो गए हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version