Naxalite Hidma Killed: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुठभेड़ में खूंखार नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली में पुलिस–माओवादियों के बीच हुई है। जिसमें छह नक्सली ढेर हुए हैं।

मारेडुमिली क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच हुई इस फायरिंग में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें एक माओवादी शीर्ष नेता भी शामिल होने की सूचना है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों का कंबिंग ऑपरेशन जारी है और आसपास के घने जंगलों में तलाशी तेज कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्रों में हाल ही में माओवादियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अभियान तेज किया था। राज्य के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version