राष्ट्रवाणी: इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से भारत छोड़ो नोटिस जारी करने के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ …और पढ़ें इमरान खान मामले में किरण राव का मुंबई पुलिस पर फूटा गुस्सा/फोटो- इंस्टाग्राम किरण राव ने किया इमरान खान का समर्थन आमिर खान की एक्स वाइफ बोलीं-40 साल भारत को दिए एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी किया इमरान खान को सपोर्ट एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
अभिनेता इमरान खान के लिए बीता दिन काफी मुश्किलों भरा रहा। 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया। इस नोटिस में इमरान खान (Imran Khan Controversy) को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश मिला।
एक तरफ जहां इमरान खान ने मुंबई पुलिस के जारी किए नोटिस के बाद खुद बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया, तो वहीं दूसरी तरफ अब आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इमरान खान के समर्थन में उतर आई हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।
डायरेक्टर किरण राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर दो इमरान खान को सपोर्ट करते हुए दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने इमरान की पुलिस वैन की इमेज शेयर की और लिखा, “वाह अब मुंबई पुलिस भी??? दूसरे पोस्ट में उन्होंने एक्टर को देश छोड़ने का आदेश देने पर गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “43 साल का आदमी, 40 साल उसने इंडिया में गुजारे, यहीं पर पढ़ाई की।
यहां पर काम किया, यहीं पर वो सक्सेस भी हुआ और इसी देश में वो फेल भी हुआ। यहीं उसे प्यार भी मिला और लड़ा भी वो यहीं के लिए।” आमिर खान की एक्स वाइफ के अलावा सबा आजाद का भी मुंबई पुलिस द्वारा इमरान खान को दिए गए इस आदेश पर गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “क्या???ये पूरी तरह से अनफेयर और फालतू बात है।” जिन्हें इस पूरे मामले के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
उनके पास यूएस की सिटिजनशिप है। ऐसे में बीजेरी नेता किरिट सौमेया ने शिकायत में एक्टर के प्रोटेस्ट करने को नागरिकता अधिनियम का उल्लंघन बताया है। इमरान के खिलाफ गामदेव पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज हुई।
हालांकि, अब इमरान शुक्रवार या फिर सोमवार तक मुंबई हाईकोर्ट में अपने वकील के जरिए याचिका दायर करवाकर मुंबई पुलिस की नोटिस को चुनौती देंगे।

