राष्ट्रवाणी: Bharti Airtel ने अपने चुनिंदा ब्रॉडबैंड और AirFiber प्लान्स के साथ अमेजन Prime Lite का फ्री बेनिफिट देने का एलान …और पढ़ें Airtel ने शुरू किया अमेजन Prime Lite का नया ऑफर। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ अमेजन Prime Lite का बेनिफिट देने का एलान किया है।
Airtel की Xstream Fiber और AirFiber सर्विसेज पूरे भारत में मौजूद हैं। अमेजन Prime Lite सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को अमेजन का बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा, हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं। अमेजन Prime Lite सब्सक्रिप्शन की कीमत एक साल के लिए 799 रुपये है।
हाल ही में Reliance Jio ने भी अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर इसका एलान किया था। कंपनी की तरफ से अमेजन Prime Lite सब्सक्रिप्शन सिर्फ चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ही ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर से जुड़ी पूरी डिटेल्स नीचे देखें।
Bharti Airtel अपने यूजर्स को इन ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ अमेजन Prime Lite ऑफर करेगी- 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,599 रुपये और 3,999 रुपये। इस बेनिफिट को क्लेम करने के लिए यूजर्स को Airtel Thanks एप के ‘Rewards and OTTs’ सेक्शन में जाना होगा। ध्यान दें कि ये ऑफर सिर्फ एलिजिबल Airtel Wi-Fi यूज़र्स को ही दिया जाएगा।
Prime Lite सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Prime Video का एक्सेस और अमेजन Prime के बाकी बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि, Prime Lite सब्सक्रिप्शन में रेगुलर प्राइम जितनी सुपरफास्ट डिलीवरीज नहीं मिलती हैं। Bharti Airtel ने ये भी बताया है कि वह जब चाहे इस ऑफर को वापस ले सकती है।
कंपनी ने साफ किया है कि अगर किसी यूजर ने टेलीकॉम ऑपरेटर की किसी दूसरी सर्विस से पहले ही अमेजन Prime का एक्सेस ले रखा है, तो वे इस नए ऑफर को क्लेम नहीं कर सकेंगे। ऑफर की वैलिडिटी को लेकर Airtel ने कहा, ‘अमेजन Prime Video Lite सब्सक्रिप्शन उस अमेजन अकाउंट क्रेडेंशियल्स पर एक्टिवेट होगा, जिसका इस्तेमाल कस्टमर ऑफर क्लेम करते समय करेगा।
जिन कस्टमर्स के पास अमेजन अकाउंट नहीं है, वे इसका फायदा उठाने के लिए नया अकाउंट बना सकते हैं। ये बेनिफिट एक्टिवेशन की तारीख से मिलना शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक कस्टमर किसी एलिजिबल प्लान पर बना रहता है।’
