इंफाल: कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष केशम मेघचंद्र ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर नेतृत्व संकट और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर आम सहमति न बन पाने के कारण राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा।

मेघचंद्र ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने ंिहसाग्रस्त राज्य की जमीनी स्थिति को ‘‘आखिरकार समझना शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद नेतृत्व संकट और भाजपा के भीतर (नए मुख्यमंत्री के चयन पर) मतभेद के कारण राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा।’’ मुख्यमंत्री एन. बीरेन ंिसह के पद से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद बृहस्पतिवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया।

मेघचंद्र ने कहा, ‘‘अब पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री पर है… उम्मीद है कि (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी अब सरकार की कार्य के प्रति निष्क्रियता पर गौर करेंगे और राज्य में संकट का समाधान करना शुरू करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मणिपुर की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता की रक्षा का दायित्व केंद्र सरकार पर है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version