जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार भालुखाई जंगल में मंगलवार को मवेशी चराने गई 32 वर्षीय महिला के साथ यह घटना घटी. पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सानंद पिहू और भजमन भोई के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है. बायरी थाना प्रभारी अंशुमाला दास ने बताया, ”हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.” पुलिस ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version