राष्ट्रवाणी: रायपुर, 14 सितंबर 2026 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज गणेश चतुर्थी का पावन दिन है और चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान श्री गणेश की आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और घर-घर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापना की जा रही है। यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ कार्यों के प्रति विश्वास का संचार होता है। गणेश चतुर्थी का यह पर्व हम सभी को सद्भाव, एकता और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा, “गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ के सभी 3 करोड़ भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से संकट और बाधाएं दूर करें तथा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version