राष्ट्रवाणी: One UI 9.5 Beta Update जारी, Galaxy S26 में आए ये 4 बड़े बदलाव, जानें खासियतOne UI 9.5 बीटा अपडेट जारी, सैमसंग Galaxy S26 में आए ये 4 बड़े बदलाव, जानें क्या होगा खासWritten by:Powered by :Last Updated:November 23, 2026, 11:43 ISTSamsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9.5 का पहला बीटा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. इस अपडेट में Native App Lock, Quick Share का Tap to Share और Lock Screen Live Effect जैसे नए फीचर्स मिलेंगे. जानें Privacy Display में क्या बदलाव हुए हैं और इन फीचर्स का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा.ख़बरें फटाफटGalaxy S26 की लॉक स्क्रीन होगी पहले से ज्यादा शानदार, One UI 9.5 में मिला Live Effect फीचर.सैमसंग Galaxy M16सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9.5 का पहला बीटा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. फिलहाल यह अपडेट कुछ चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया गया है. नए सॉफ्टवेयर में कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जिनसे फोन की प्राइवेसी और इस्तेमाल का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा. इनमें बिना Secure Folder के ऐप लॉक करने, Quick Share से फोन टच करके फाइल भेजने और लॉक स्क्रीन को नए अंदाज में कस्टमाइज करने जैसे फीचर शामिल हैं. अब फोन में ही मिलेगा Native App Lock फीचर One UI 9.5 का सबसे खास फीचर Native App Lock है. इसकी मदद से यूजर्स किसी भी ऐप को सीधे लॉक कर सकेंगे. इसके लिए अब Secure Folder या किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी. Advertisementकिसी ऐप को लॉक करने के लिए उसके आइकन को थोड़ी देर दबाकर रखना होगा. इसके बाद दिखाई देने वाले पैडलॉक ऑप्शन को चुनकर ऐप लॉक किया जा सकेगा. लॉक किए गए ऐप को खोलने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या फोन का PIN डालना होगा. यूजर्स Settings में जाकर अपने लॉक किए गए सभी ऐप्स को मैनेज भी कर सकेंगे. Privacy Display फीचर में भी हुए बदलाव सैमसंग ने Galaxy S26 के उन मॉडल्स में Privacy Display को और बेहतर बनाया है, जो इस फीचर को सपोर्ट करते हैं. अब यूजर्स इसे कुछ खास ऐप्स या सेक्शन खोलने पर अपने आप एक्टिव कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, लॉक किए गए ऐप्स खोलने, Secure Folder इस्तेमाल करने, Gallery में प्राइवेट एल्बम देखने या सैमसंग Notes में लॉक किए गए नोट्स खोलने पर Privacy Display अपने आप चालू हो सकता है. इससे फोन पर निजी जानकारी देखते समय प्राइवेसी बनाए रखने में मदद मिलेगी. Quick Share से फोन पास लाकर भेज सकेंगे फाइल वन UI 9.5 में Quick Share को भी नया फीचर मिला है. इसमें Tap to Share ऑप्शन दिया गया है, जिसकी मदद से दो कम्पैटिबल डिवाइस को एक-दूसरे के पास लाकर कॉन्टैक्ट, लिंक, फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें शेयर की जा सकेंगी. इस फीचर के इस्तेमाल के लिए दोनों डिवाइस में NFC सपोर्ट होना जरूरी है. साथ ही, फाइल शेयर करते समय दोनों फोन अनलॉक होने चाहिए. Lock Screen पर मिलेगा Live Effect सैमसंग ने लॉक स्क्रीन वॉलपेपर के लिए Live Effect का ऑप्शन भी जोड़ा है. यह फीचर तस्वीर के आगे और पीछे वाले हिस्से को अलग करके डेप्थ इफेक्ट तैयार करता है. फोन को झुकाने पर वॉलपेपर में हलचल जैसा इफेक्ट दिखाई देता है, जिससे लॉक स्क्रीन पहले से ज्यादा डायनामिक लगती है. फिलहाल One UI 9.5 का पहला बीटा अपडेट Galaxy S26 सीरीज के लिए चुनिंदा बाजारों में रोलआउट हो रहा है. सभी यूजर्स के लिए इसका स्टेबल वर्जन कब जारी होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 23, 2026, 11:42 IST
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

