कानपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। और सेना का यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है।

मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ह्लहमने पाकिस्तान में सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसने देसी हथियारों और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत दुनिया को दिखा दी है।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने यहां चकेरी हवाईअड्डे पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। व्यवसायी शुभम (31) उन 26 लोगों में शामिल थे जिनकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मौत हो गयी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version