कराची. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई. महिला के परिवार ने यह दावा किया है. अपहृत महिला के परिवार ने बुधवार को सरकार और अधिकारियों से दक्षिणी सिंध प्रांत के मीरपुरखास के दिघरी इलाके से उसे बरामद करने की अपील की है. महिला का पति और उसके चार बच्चे मामला दायर कराने के लिए मीरपुरखास स्थित गैर सरकारी संगठन ‘दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान’ के कार्यालय में आए थे.

अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के कल्याण और अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले गैर सरकारी संगठन के प्रमुख शिवा काछी ने कहा कि महिला का अपहरण किया गया, फिर उसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और शहबाज खशखेली नामक एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई.

उन्होंने कहा, ”पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और सहयोग नहीं कर रही है. अब हम अदालत का रुख करेंगे.” महिला के पति ने बताया कि पिछले हफ्ते शहबाज खशखेली और उसके लोगों ने उसकी पत्नी को घर के पास से अगवा कर लिया था. उन्होंने कहा, ”दो दिन बाद वे उसे एक धार्मिक स्थान पर ले गए और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे इस्लाम कबूल करवा दिया और फिर खशखेली ने उसकी मर्जी या सहमति के बिना उससे शादी कर ली. क्या पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ यही न्याय है?”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version