भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के रिश्तों में तल्खी थमने का नाम नहीं ले रही है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की नापाक मौजूदगी पर भारतीय टीम के कड़े रुख के बाद, अब 1983 वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल ने बीसीसीआई की रीढ़ पर सवाल उठा दिए हैं!
ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान जब भारत ने ACC चीफ नकवी से मेडल और ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस ड्रामे पर भड़कते हुए दिग्गज खिलाड़ी मदन लाल ने कहा कि हर बार का यही नाटक खत्म होना चाहिए। अगर पाकिस्तान और उसके नेता इस तरह की ओछी राजनीति और घमंड में चूर हैं, तो भारत को उनके साथ हर तरह के मैच और टूर्नामेंट का बहिष्कार कर देना चाहिए। मदन लाल ने बीसीसीआई को चेताया कि अब आधा-अधूरा स्टैंड लेने के बजाय पाकिस्तान का पूरी तरह से क्रिकेटिया हुक्का-पानी बंद करने का कड़ा फैसला लिया जाए।
क्रिकेट के नाम पर पाकिस्तान की नौटंकी अब बर्दाश्त से बाहर है और खेल को तमाशा बनाने वालों को बीसीसीआई का एक सख्त थप्पड़ मिलना बेहद जरूरी हो चुका है।
