राष्ट्रवाणी: न्यूज, बिश्रामपुर : बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब चार बजे पांच वर्षीय बालक तीन अन्य बच्चों के साथ बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट के समीप खेल रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे वहां पहुंचा एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल और एसडीओपी अभिषेक पैकरा भी देर रात मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। रात करीब डेढ़ बजे लापता बालक रैक प्वाइंट के समीप स्वजन को मिल गया। बच्चे के नाक के पास खरोंच के निशान थे और वह काफी डरा हुआ था। पुलिस ने तत्काल उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। गुरुवार सुबह स्वजन द्वारा पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि एक व्यक्ति उसे मालधक्का में खड़े ट्रक के केबिन में ले गया था और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां आवश्यक परीक्षण के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
Trending
- 18 सितंबर राशिफल: आज संतान सप्तमी पर बन रहा है बुधादित्य योग, इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी के बर्थडे पर Ranbir-Alia ने दिया खास तोहफा, भारत के 20 स्कूलों की उठाई जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझे शर्म नहीं आती…’, Mahakavya Shri Ramayan Katha में ‘सीता’ का किरदार निभाने पर Anjali Arora का बेबाक बयान – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महारानी अस्पताल जगदलपुर में किया रक्तदान – राष्ट्रवाणी
- 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन – राष्ट्रवाणी
