चंडीग­ढ़. पंजाब के मोगा की परमजीत कौर उर्फ परम अपने गाने ‘दैट गर्ल’ से पंजाबी संगीत जगत की एक नई सनसनी बन गई हैं.
इस गाने को रिलीज के एक सप्ताह के अंदर ही 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. परम का यह नया गाना लगातार लोकप्रिय हो रहा है और कई लोग उनकी गायन शैली की तुलना दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला से कर रहे हैं तथा उन्हें ‘लेडी मूसेवाला’ कह रहे हैं.
मूसेवाला की 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस गाने का निर्माण ब्रिटेन के संगीत निर्माता मन्नी संधू ने किया है, जो इस गीत के लिए विशेष रूप से भारत आए थे. संधू ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह गाना कैसे रिकॉर्ड किया गया था.

उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी बात तो यह है कि हमने इस गाने को किसी महंगे स्टूडियो में रिकॉर्ड नहीं किया. इसमें आवाज को सुधारने का कोई काम नहीं किया गया. आप गाड़ियों की आवाज और लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन सकते हैं लेकिन स्वर बहुत ही स्पष्ट सुनाई दे रहे हैं.” संधू ने कहा, “दस मिनट के अंदर ही, हमने गाने का माहौल बना लिया था. संगीत वीडियो के लिए, हमने अपने अच्छे दोस्तों ‘ट्रू मेकर्स’ से संपर्क किया. हमने उन्हें वीडियो के लिए अपना विजन दिया और उन्होंने वैसा ही किया जैसा हमने सोचा था. इसे (गाने को) बहुत प्यार मिल रहा है.” परम, पंजाब के मोगा जिले के दुनेके गांव की रहने वाली हैं. उनकी मां घरों में काम करती हैं और पिता दिहाड़ी मजदूर हैं.

परम ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो में बताया था कि कैसे उन्होंने अपने दोस्तों को ऐसा करते देखकर गाने बनाने का फैसला किया. परम ने कहा, “कॉलेज में मेरे दोस्त गाने लिखते व गाते थे और उन्हें देखकर मुझे लगा कि मुझे भी यही करना चाहिए.” परम मोगा के डीएम कॉलेज में प­ढ़ रही हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version