लीड्स. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में क्रिकेट इतिहास में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए. पंत से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लॉवर ने 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे. पंत ने चौथे दिन 140 गेंद में 118 रन बनाए. उन्होंने पहली पारी में शानदार 134 रन बनाए थे. इसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए.

वह अब टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सुनील गावस्कर ने तीन बार, राहुल द्रविड़ ने दो बार तथा विजय हजारे, रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version