तिरुनेलवेली. तमिलनाडु में तिरुनेलवेली जिले के पलायमकोट्टई में मंगलवार को पेंसिल को लेकर झगड़ा होने पर आठवीं कक्षा के एक विद्यार्थी को उसके सहपाठी ने दरांती से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विद्यार्थी के शरीर पर दो तीन जगह पर दरांती से ‘कट जाने के घाव’ हैं और उसकी स्थिति ‘सामान्य’ है. उन्होंने बताया कि बीच-बचाव की कोशिश करने वाला एक अध्यापक भी घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस का कहना है कि हाल में इन दोनों लड़कों के बीच पेंसिल साझा करने को लेकर झगड़ा हुआ था और कुछ समय से वे आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उनमें से एक अपने स्कूल बैग में ‘दरांती छिपाकर लाया’ और दूसरे पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि हमलावर विद्यार्थी को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा. पीड़ित विद्यार्थी के रिश्तेदारों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आठवीं कक्षा का एक छात्र हमला करने के ‘इरादे’ से स्कूल में दरांती लेकर आया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version