गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ह्लभारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करनेह्व के आरोप में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक अमीन-उल-इस्लाम भी शामिल हैं, जिन पर पहलगाम हमले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित रूप से बचाव करने के लिए राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है.

शाम साढ.े सात बजे शर्मा ने ‘एक्स’ पर कहा, ह्ल24 राष्ट्र विरोधी लोग अब सलाखों को पीछे हैं.ह्व इससे पहले दिन में उन्होंने कहा था कि 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शर्मा ने शनिवार को कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो गिरफ्तार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधान भी लगाए जाएंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, “भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है. दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए.” दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल बैसरन पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version