नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन साहस एवं करुणा का प्रतीक है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन प्रकाश पर्व पर हमारी भूमि के सबसे महान आध्यात्मिक पथप्रदर्शकों में से एक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन साहस और करुणामय सेवा का प्रतीक है।’’ मोदी ने कहा कि उन्होंने अन्याय के खिलाफ अडिग होकर लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी शिक्षाएं हमें ऐसे समाज का निर्माण करने की प्रेरणा देती हैं जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।’’ तेग बहादुर ने औरंगजेब के शासनकाल में गैर-मुसलमानों पर अत्याचारों का विरोध किया था जिसके कारण मुगलों ने उनका सिर कलम कर दिया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version