जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी आज कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना करेंगे।

केबल रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद।

पीएम मोदी ने तिरंगा लहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा लहराया।

यह कोई साधारण या आसान काम नहीं था’

जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट रामपाल शर्मा कहते हैं, “यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है कि पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेल कर्मचारियों ने एक सदियों पुराना सपना पूरा किया है। यह विशेष रूप से रेल इंजीनियरों के दृढ़ संकल्प, भक्ति और समर्पण से संभव हुआ है। यह कोई साधारण या आसान काम नहीं था। मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है… यह वंदे भारत ट्रेन सभी आधुनिक सुविधाओं से भरपूर है। यह ट्रेन पूरे 12 महीने चलेगी…”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version