राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। दिल्ली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। साथ ही इस मामले को लेकर कांग्रेस कल सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर हमला करने की साजिश थी। ट्रैक्टर भरकर पत्थर, चप्पल और पानी के पाउच लेकर भाजपा कार्यकर्ता आए थे। हम गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पहले भाजपा की ओर से हमला हुआ। भाजपा की ओर से पहले पानी के पाउच, फिर पत्थर फेंके गए। मंत्रियों के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। सुशील आनंद शुक्ला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दागे। शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस के संरक्षण और मंत्रियों के उकसावे में भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़े। राजीव भवन में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। यह भाजपा का नहीं, पूरी सरकार का प्रदर्शन था। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के दबाव में सरकार ने कांग्रेस पर हमला कराया। पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही। हम मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग करते हैं कि जो भी मंत्री प्रदर्शन करने आए थे, उन्हें बर्खास्त किया जाए। सुशील शुक्ला ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं, 2028 के बाद सबका हिसाब होगा। 2028 में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
Trending
- कोल इंडिया का डिजिटल पहलू: विक्रेता अभी भी बिलिंग के पाषाण युग में क्यों फंसे हुए हैं? – भारतीय पीएसयू
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
