राष्ट्रवाणी: निर्देशक एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी। प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू (फोटो क्रेडिट- एक्स) प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म वाराणसी 2019 में आखिरी बार बॉलीवुड में आईं नजर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

ग्लोबल लेडी सुपरस्टार के तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को जाना जाता है। लंबे समय से प्रियंका का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। जिसका डायरेक्शन बाहुबली और आर आर आर जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली कर रहे हैं।

ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी (Varanasi) की रिलीज और शूटिंग पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- साल 2022 में प्रदर्शित फिल्म आरआरआर के बाद फिल्मकार एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म वाराणसी अभिनेता महेश बाबू और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ बना रहे हैं।

उन्होंने पिछले साल जनवरी महीने में हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। फिल्म के बारे में ताजा अपडेट निर्माता एसएस कार्तिकेय ने हाल ही में अपनी एक अन्य फिल्म से जुड़े समारोह में दी। उन्होंने वाराणसी के बारे में बताया कि फिल्म पूरी होने में अब बस चार-पांच दिनों की शूटिंग बची है।

इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम भी साथ-साथ ही चल रहा है। फिल्म पर काम सही रफ्तार से चल रहा है और मुझ लगता है कि अगले साल जनवरी तक फिल्म लगभग पूरी हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म को अगले साल सात अप्रैल को पैन इंडिया स्तर के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी प्रदर्शित करने की योजना है।

एसएस कार्तिकेय के हिसाब से देखें तो प्रदर्शन तिथि को देखते हुए फिल्म का काम सही रफ्तार से चल रहा है, जिससे फिल्म तय तिथि पर प्रदर्शित हो सके। इस फिल्म से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब छह साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वही फिल्म में अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक भूमिका में होंगे।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बतौर एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की जिस फिल्म में नजर आई थीं, उसका नाम द स्काई पिंक था। अभिनेता फरहान अख्तर संग वह इस मूवी का हिस्सा रहीं। तब से लेकर अब तक बॉलीवुड के फैंस प्रियंका की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version