रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम नवाडीह (लपटी) में आयोजित जिला स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी मेला का अवलोकन किया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि पशु-पक्षी जीवन का आधार है. उन्होंने पशुपालन का महत्व बताते हुए किसानों को खेती के साथ पशुपालन कर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने उन्नत नस्ल के पशुओं के संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया. साव ने लोरमी में पशु चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की.

पशु-पक्षी प्रदर्शनी मेला में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई. मेले में विभिन्न नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई और उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता पुष्पकांत शर्मा को नस्ल सुधार कार्य के लिए सम्मानित किया गया. कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर, पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, डॉ. शिव पटेल और डा. प्रमोद नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक इस दौरान मौजूद थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version