राष्ट्रवाणी: पत्नी झगड़कर चली गई मायके तो दामाद ने टेंपो ट्रैवलर से सास को कुचला, हुई मौतपत्नी झगड़कर चली गई मायके तो गुस्से में दामाद ने टेंपो ट्रैवलर से सास को कुचला, पड़ोसी का काटना पड़ा पैरEdited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:22 ISTपंजाब के होशियारपुर में घरेलू झगड़े के चलते एक दामाद पर अपनी 85 वर्षीय सास और पड़ोसी को टेंपो ट्रैवलर से कुचलने का आरोप लगा है. इस घटना में बुजुर्ग हरभजन कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए एक पैर काटना पड़ा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बलजीत सिंह का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था और वह चार-पांच महीने से मायके में रह रही थी.अपनी सास और उनके पड़ोसी को टेंपो ट्रैवलर से कुचलने के बाद आरोपी दामाद बलजीत सिंह मौके से फरार हो गया.पंजाब के होशियारपुर में घरेलू झगड़े ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक दामाद ने कथित तौर पर अपनी ही 85 वर्षीय सास और उनके पड़ोसी को टेंपो ट्रैवलर से कुचल दिया. इस घटना में बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि पड़ोसी को इतनी गंभीर चोटें आईं कि डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. यह घटना सोमवार शाम की है. पुलिस के मुताबिक, होशियारपुर के न्यू दीप नगर में रहने वाली हरभजन कौर अपने पड़ोसी जसवीर सिंह उर्फ कक्का गुज्जर (55) के घर के बाहर खड़ी थीं. इसी दौरान बगोवाल गांव का रहने वाला उनका दामाद बलजीत सिंह टेंपो ट्रैवलर लेकर वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने वाहन से हरभजन कौर और जसवीर सिंह को कुचल दिया और फिर मौके से भाग निकला. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य दोनों घायलों को होशियारपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां जसवीर सिंह की चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा. पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान हरभजन कौर की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, बलजीत सिंह और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद था. पुलिस ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले उसकी पत्नी ससुराल छोड़कर अपने मायके आ गई थी और तब से वहीं रह रही थी. औद्योगिक फोकल प्वाइंट पुरहीरां थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बलजीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है. About the Authorसाद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं. कहां से …Location :Hoshiarpur,PunjabFirst Published :November 24, 2026, 22:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- IPL 2027 Auction : LSG के पर्स में सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये
