सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। वारदात के बाद वह रोने और हादसा बताने का नाटक करती रही, लेकिन पीएम रिपोर्ट और डेढ़ महीने की जांच के बाद पोल खुली और पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सुपारी लाल रोज की तरह खाना खाकर खाट पर सो रहा था। तभी पत्नी मूर्ति बाई ने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते खाट जल उठी और चीखते हुए सुपारी लाल बाहर भागा।

पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। शरीर का 85% हिस्सा झुलस जाने के कारण उसे पहले अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पहले पत्नी ने इसे हादसा बताकर आँसू बहाए, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। फोरेंसिक टीम को भी घर से पेट्रोल के सबूत मिले। पूछताछ में आखिरकार पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि मृतक सुपारी लाल SECL में कोयला लोड वाहनों पर सील लगाने का काम करता था। लंबे समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। सुपारी लाल पत्नी पर शक करता था और इसी वजह से दोनों कई बार अलग भी रहे। कुछ दिन पहले ही दोनों फिर से साथ रहने लगे थे, लेकिन शक और विवाद से तंग आकर पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version