राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि दिनदहाड़े एक युवक पर सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र स्थित सुनील सिनेमा के पास की है। पीड़ित वेदप्रकाश किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश रखने वाले दो बदमाश वहां पहुंच गए। दोनों ने वेदप्रकाश को घेर लिया और बात बढ़ने से पहले ही उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल वेदप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश तेजी से की जा रही है।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
