नयी दिल्ली. पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘ओजी’ 25 सितंबर को रिलीज होगी. ‘ओजी’ फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इससे पहले वे ‘साहो’ और ‘रन राजा रन’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.  डी. वी. वी. दानय्या और कल्याण दासारी ने अपने प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म का निर्माण किया है.

प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह खबर साझा की. ‘ओजी’ फिल्म में प्रियंका मोहन और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे, जो इसके साथ ही तेलुगु फिल्मों में अपनी शुरूआत कर रहे हैं. फिल्म का संगीत थमन एस. ने दिया है. यह फिल्म पहले 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version