राष्ट्रवाणी: दिल्ली में इन दिनों एक अनोखा मुकाबला सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. यहां किसी इंसान की खूबसूरती या टैलेंट का नहीं, बल्कि शहर के सबसे मोटे कुत्ते को लेकर चर्चा हो रही है. Fat Dogs Of Delhi नाम से शुरू हुआ यह ऑनलाइन मुकाबला देखते ही देखते इतना लोकप्रिय हो गया कि लोगों ने अपने पसंदीदा कुत्तों के लिए पोस्टर, कैंपेन और वोट अपील तक शुरू कर दी. हालांकि, इस मजेदार दिखने वाले मुकाबले के बीच कुत्तों की सेहत से जुड़ा एक अहम सवाल भी सामने आया है क्या ज्यादा वजन वास्तव में इन जानवरों के लिए स्वस्थ है?

ऐसे में जानिए क्या है यह पूरा मामला. इस प्रतियोगिता की शुरुआत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नजर आने वाले वजनदार कुत्तों की तस्वीरें शेयर करने से हुई. धीरे-धीरे लोगों ने अपने आसपास के कुत्तों को भी नाम और इलाके के साथ इस मुकाबले में शामिल करना शुरू किया. शुरुआती दौर में करीब 64 कुत्ते प्रतियोगिता का हिस्सा बन. सोशल मीडिया पर अलग-अलग चरणों में वोटिंग हुई और लोगों ने अपने पसंदीदा कुत्तों के लिए जमकर वोट किए. प्रतियोगिता की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ कुत्तों के लिए पोस्टर और सोशल मीडिया कैंपेन तक चलाए गए. लोगों ने अपने इलाके के कुत्तों को जिताने के लिए वोट मांगने शुरू कर दिए. इंसानों की तरह कुत्तों में भी जरूरत से ज्यादा वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा होता है. पशु चिकित्सकों के मुताबिक कुत्तों में अधिक वजन शरीर के जोड़ों पर दबाव बढ़ाता है. इससे चलने-फिरने में परेशानी, शारीरिक गतिविधि में कमी होनेे लगती है. अधिक वजन की वजह से डायबिटीज, हार्ट हेल्श और सांस से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने का खतरा होता है. वहीं जरूरी नहीं कि कुत्तों में मोटापा हर बार सिर्फ ज्यादा खाना खाने की वजह से हो. कुछ कुत्तों में हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें, नसबंदी के बाद शरीर में होने वाले बदलाव से भी वजन बढ़ने लगता है. मोटे कुत्तों की तस्वीरें देखकर लोगों को वे प्यारे और मजेदार लग सकते हैं, लेकिन पालतू जानवर के लिए सही वजन उसकी सेहत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ज्यादा वजन होने की वजह से वह कम दौड़ते हैं, कम खेलते हैं और लंबे समय में उसकी जीवन गुणवत्ता भी प्रभावित होने लगती है. इसलिए किसी कुत्ते का वजन बढ़ना केवल किसी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सही नहीं माना जा सकता. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version